छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर अतिरिक्त महानिदेशक की ओर से जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर अतिरिक्त महानिदेशक की ओर से जारी किया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि निलंबित प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण आवश्यक है। जिसके वजह से यह आदेश जारी किया गया है। अब शनिवार को भी छुट्टी की जगह काम जारी रहेगा।


छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर बारिश के आसार हैं। रायपुर में बौछारें पड़ सकती है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह की परिस्थितियां दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्ष्यदीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसी अवधि के दौरान पूर्वोत्तर राज्य की कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल होने की संभावना है। सुबह का निम्न दबाव का क्षेत्र 27 में के आसपास पश्चिम मध्य और उसे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है।


प्रदेश में 24 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि बारिश की गतिविधि बढ़ने से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। बीती रात रायपुर में गरज चमक के साथ तेज हवा और झमाझम बारिश हुई। रुक-रुककर रात भर बारिश हुई। आज 23 मई को यहां आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।















