महासमुंद भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत, एक ही परिवार के हैं सभी मरने वाले, तीन घायल,परिवार में मातम

महासमुंद में एनएच -53 में कोडार के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी हाईवा में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
महासमुंद में एनएच -53 में कोडार के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी हाईवा में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को तुमगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक छह साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में मृतकों का नाम ड्राइवर ईश्वर ध्रुव (34), अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पाण्डेय (65) हैं । घायल चंदन अभिषेक, बेटा ध्रुव अभिषेक और पत्नी खुशबू का इलाज जारी है। झारखण्ड से रायपुर आते समय कोडार के पास हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर में एसबीआई ब्रांच में चंदन अभिषेक मैनेजर है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं।

बता दें कि यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार (RJ 09 CD 1008) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा (CG 13 BD 7222) से टकरा गई।

बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी हाइवा
पुलिस ने बताया कि हाइवा बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में धारा 285, 125(a), 106(1) और मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।