छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब देश-विदेश से पर्यटकों की भीड़ लगी है। बरसात से पहले ही चित्रकोट जल प्रपात अपने सबाब पर है। यहां के दो बड़े वाटरफॉल का मनोरम दृश्य मन को मोह लेते हैं।

चित्रकोट और तीरथगढ़ जल प्रपात अपने विहंगम रूप में दिख रहा है। इसे देखने से लिये पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इस सुंदर नजारे को लोग अपने मोबाइल और कैमरे में कैद कर रहे हैं।
बता दें कि इस बार पहली बार छत्तीसगढ़ में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते चित्रकोट और तीरथगढ़ की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

इस मनोरम दृश्य को और नजदीक से देखने के लिए पर्यटक नाव से आनंद ले रहे हैं। 90 फीट ऊंचाई से गिरने वाला फॉल पर्यटकों को लुभा रहा है।

इस वाटरफॉल में घूमने के लिए बेमेतरा से आये परिवार का कहना था कि चित्रकोट के बारे में काफी सुना था, लेकिन कभी देखने का मौका नहीं मिला था, लेकिन छुट्टियों के मौसम होने और बस्तर की खूबसूरती का वीडियो लगातार सोशल मीडिया में देखने के बाद परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाया था। इस खूबसूरती का नजारा काफी करीब से देखा।