भिलाई में महिला के साथ 55 लाख की ठगी: सीबीआई का अधिकारी बनकर एक महीने तक महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, लाखों रुपये की ठगी, देता था ये धमकी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

सीबीआई अधिकारी बनकर एक महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद नेवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देश भर में साइबर ठगी के मामले को लेकर सरकार भी गंभीर है उसके बावजूद ठग ठगी करने से बाज नही आ रहे है। एक बार फिर भिलाई में सीबीआई के अधिकारी बनाकर एक महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखो रुपए की ठगी को वारदात को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है।सीबीआई के अधिकारी ने पीड़ित महिला के पिता के खाते में मनी लांड्रिंग के पैसे गया है जिसे वापस नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी देता था।

भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र को रिसाली की रहने वाली नम्रता चंद्राकर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह उसे पिछले एक महीने से डिजिटल अरेस्ट कर अज्ञात आरोपी द्वारा 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी किया है। पीड़ित महिला के पिता के मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया। और उसने कहा कि आपके पिता के बैंक खाता है वह मुंबई के नरेश गोयल के पास से बरामद हुआ और उस खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का 2 करोड रुपए ट्रांजैक्शन हुआ है। और अज्ञात आरोपी ने महिला को किसी नरेश गोयल नाम के व्यक्ति की आवाज भी उसे सुनाई गई जिसमें नरेश गोयल ने 5 लाख में उनके पिता के खाते को खरीदना बताया। जिसमे गरीबों के खाते से आपके खाते में ट्रांसफर हुआ है और उसे वापस नहीं किया गया तो आपके उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए जेल जाना पड़ेगा।

जिसके बाद महिला डरकर 29 अप्रैल 2025 से लेकर 29 मई 2025 तक 54 लाख 90 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अज्ञात आरोपी के द्वारा दिए गए खाते में ट्रांसफर की। पीड़ित महिला को लगातार डिजिटल अरेस्ट कर पैसे की डिमांड करने पर महिला को शक हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हो है है जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता महिला ने नेवई थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ सीबीआई का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख 90 हजार की ठगी घटना हुई है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।