मुर्गा चौक के पास टूटी सड़क को जल्द सुधारा जाए

मुर्गा चौक के पास टूटी सड़क को जल्द सुधारा जाए

स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक ने नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के नाम का ज्ञापन आईआर में सौपा जिसमें यूनियन ने मुर्गा चौक के पास भारी वाहनों के कारण रोड के टूट जाने के कारण बड़े दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए से जल्द से जल्द सुधारने की मांग की है साथ ही फ्लाईओवर जल्द मेंटेनेंस कर इसे शुरू करने की भी मांग किया गया l

इंटक प्रतिनिधिमंडल ने आईआर विभाग के महाप्रबंधक जे एन ठाकुर को नगर सेवाए विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के नाम का ज्ञापन सौंपा जिसमें यूनियन ने कहा कि इक्विपमेंट चौक( मुर्गा चौक) सेक्टर 1 से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी एवं संयंत्र में जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है जिसके कारण इस चौक के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे यहां दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है lइस चौक से भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है इसे देखते यहां पर कंक्रीट एवं सरिया का इस्तेमाल कर भारी वाहनों के अनुरूप चौक के पास की सड़क बनाई जाए साथ ही जल्द से जल्द मुर्गा चौक पर बने फ्लाई ओवर का मेंटेनेंस कर इसे भारी वाहनों के लिए खोला जाए ताकि यहां भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बच सकेl यूनियन ने सिक्सट्री एवेन्यू एवं फॉरेस्ट एवेन्यू में हुए गड्ढों को जल्द भरने व उनके चौड़ीकरण की मांग की है l

महाप्रबंधक (आईआर) जे एन ठाकुर ने कहा कि आप लोगों की मांग जायज है एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए इस चौक का जल्द मेंटेनेंस होना एवं इसका परमानेंट उपाय निकालना जरूरी है उन्होंने शीघ्र टाउनशिप प्रबंधन से चर्चा कर चौक के पास की सड़क को सुधरवाने का आश्वासन दिया l

प्रतिनिधि मंडल में महासचिव वंश बहादुर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा सहायक कोषाध्यक्ष जी आर सुमन वरिष्ठ सचिव ज्ञानेंद्र पांडेय के रमन मूर्ति एवं सचिव डी शंकर व प्रबंधन से महाप्रबंधक विकास चंद्रा एवं सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित उपस्थित थे l