भिलाई के मैत्री विहार कॉलोनी में ई डब्ल्यू एस ( EWS) एवं नजूल की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा,भाजपा नेता ने निगम आयुक्त से की शिकायत

भिलाई के मैत्री विहार कॉलोनी में ई डब्ल्यू एस ( EWS) एवं नजूल की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा,भाजपा नेता ने निगम आयुक्त से की शिकायत

भाजपा नेता मदन सेन ने शिकायत कि राधिका नगर वार्ड क्रमांक 07 अंतर्गत मैत्री विहार कॉलोनी में नजूल एवं ईडब्ल्यूएस की जमीन जो की टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अप्रूवल है उस जमीन में लगातार कई वर्षों से भू माफिया जमीन दलाल, कब्जा करने हेतु प्रयासरत है,उपरोक्त जमीन को एक वर्ष पहले अवैध कब्जा धारियों से नगर पालिका निगम भिलाई ने शिकायत के आधार पर तत्काल कब्जा मुक्त किया गया था।

ज्ञात हो कि पुनः उपरोक्त जमीन पर कब्जा किया जा रहा है जिसे तत्काल रोक लगाने एवं बेदखली करने की अति आवश्यक हैं,
इस संदर्भ में शिकायत कॉलोनी वासियों द्वारा मिलकर की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए जोन आयुक्त महोदय नगर पालिक निगम द्वारा उपरोक्त भूमि पर बोर्ड लगाया गया था, जिसे विगत कुछ दिनों पहले फिर से भूमाफियाओं ने हटा दिया था।
महोदय ज्ञात हो कि जमीन दलालों द्वारा फर्जी पेपर के आधार पर दोबारा कब्जा किया जा रहा है।

वर्तमान में भू माफियाओं द्वारा जो पेपर तैयार किया गया है उसका खसरा नंबर अलग है और मैत्री विहार का खसरा नंबर अलग है,फिर भी जमीन दलालों ने दबाव बनाकर व दबंग व्यक्तियों से शिकायत करने वालों को डराते धमकाते रहते हैं।

मदन सेन ने आयुक्त से शिकायत कि जिनके द्वारा अवैध कब्जा कीया जा रहा है उसे तत्काल बेदखल की कार्यवाही की जावे।