एम जे कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

एम जे कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज एम जे कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्रीमती रीना पटेल द्वारा विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को योग करवाया गया । श्रीमती पटेल ने योग प्रदर्शन करते हुए उसके संदर्भ में जानकारियां भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई। योग द्वारा ध्यान लगाने,प्राणायाम करना तथा विभिन्न आसनों के प्रयोग तथा उसके फायदे को लोगों को बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापक गण योगा कर रहे थे। महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल चौबे विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष , प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। महाविद्यालय की डायरेक्टर ने अपने उद्बोधन में श्वास को जीवन एवं समय की संज्ञा दी जिसका सदुपयोग करने की सलाह उन्होंने विद्यार्थियों को दी तथा एकाग्रता के महत्व को समझाया। वही डॉ अनिल चौबे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस द्वारा भारतीय योग की पहचान संपूर्ण विश्व में हुई है। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ शकुंतला जलकारे एवं उनके स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। डायरेक्टर एवं प्राचार्य द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित रा से यों के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बांटा गया।