गॉड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित परगी विद्या रतन भसीन जी की पुण्यतिथि पर मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं समस्या का समाधान शिविर का आयोजन लोक भारती स्कूल के सामने गायत्री मंदिर प्रांगण रामनगर में लगाया गया।

जहां शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा जनरल सर्जरी आंखों का इलाज कान नाक व गला का इलाज हड्डी रोग स्त्री रोग का 170 मरीज का इलाज किया गया आइडिया दुर्गा की टीम द्वारा डेढ़ सौ मरीजों का दंत परीक्षण एवं रुंगटा डेंटल कॉलेज द्वारा 85 दांत के मरोजों का मोबाइल वैन में चेकअप किया गया अक्षय आयुर्वेद के डॉक्टर अशोक विश्वकर्मा एवं डॉक्टर अब साहू द्वारा चर्म रोग सफेद वात रोग कमजोरी संधियों का दर्द का इलाज किया गया एक्यूप्रेशर से संबंधित बीमारियों का इलाज डीआरडीओ शिरसाट एवं पंकज सिरसा द्वारा किया गया शिविर मैं लगभग 500 लोगों ने आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र गुमास्ता लाइसेंस आधार कार्ड बनवाया बच्चों के भविष्य के लिए करियर लॉन्चर सिविक सेंटर द्वारा जानकारी प्रदान की गई शिविर में एचएसआरपी नंबर प्लेट भी बनाया गया रामकृष्ण रायपुर द्वारा जिसमें 92 लोगों ने रक्तदान किया।


रक्तदान करने वाले का सम्मान सर्टिफिकेट डॉक्टर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा श्री भसीन जी हमेशा हमारे प्रेरणा स्रोत रहे हैं जब जब चुनाव लड़ा वह मेरे चुनाव संचालक के रूप में पूरा देखते थे सांसद विजय बघेल जी ने कहा भसीन जी की सेवा भाव की परंपरा को उनकी पुत्री दिव्या भसीन एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं जो सराहनी है विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपना स्मरण सुनते हुए कहा कि भसीन जी विरले राजनेता थे जो हमेशा पार्टी को अपने जीवन में पहले स्थान पर रखते थे उन्हें कभी ना टिकट की चिंता ना पद की बस भाजपा की दी हुई जिम्मेदारी को निभाना चाहते थे इसकी जानकारी भाजपा के निर्वितवान अध्यक्ष श्री महेश वर्मा ने दी।


















