सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ भिलाई-दुर्ग की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ भिलाई-दुर्ग की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग की कार्य करणी सदस्य की बैठक स्मृति नगर स्थित ब्रह्म प्रकाश भवन में आयोजित किया गया,बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ मिश्र ने किया, बैठक का संचालन महासचिव रामलखन मिश्र ने किया, बैठक में सर्व प्रथम समाज रत्न पदम श्री अवॉर्ड प्राप्त अंतर राष्ट्रीय कविस्वर्गीय सुरेंद्र दुबे एवं समाज रत्न योगेन्द्र पांडेय मुन्ना को समाज के सभी पदाधिकारी, कार्य करणी सदस्य द्वारा तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए समाज के महासचिव रामलखन मिश्र ने समाज के द्वारा पूर्व में किए गए कार्य क्रम पत्रिका विमोचन की जानकारी सभी को दी जिसमें समाज के सभी सदस्यों की भागी दारी और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त किया कि इसी प्रकार आगे भी सहयोग ऐसे प्राप्त होता रहेगा, और समाज के मजबूती के लिए कार्य करते चले, बैठक को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ मिश्र ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के प्रतिभावान बच्चों को जो शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक लाकर समाज के साथ देश का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा,और विवाह योग्य हेतु युवक ,युवती परिचय सम्मेलन भी 7 सितम्बर 2025 दिन रविवार को समाज के भवन में आयोजित किया जाएगा।

श्री प्रभुनाथ मिश्र ने कहा कि आज हमारे समाज के बच्चे लगातार हर क्षेत्र में सफल होकर समाज और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं, और उन्होंने कहा कि शिक्षा दीक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान दे और आगे बढ़े, बैठक में समाज के पदाधिकारी जे एन तिवारी, सुनील मिश्र, गणेश शुक्ला, रामबिहारी मिश्रा ने भी समाज से संबंधित अपने विचार रखे, बैठक में समाज के ही निशु पांडे ने शानदार कविता प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया, बैठक में प्रमुख रूप से प्रभु नाथ मिश्र , राम लखन मिश्र, चंद्र शेखर पांडे, विष्णु पाठक, नागेंद्र पांडे, संजय पांडे,सुभाष चंद्र तिवारी, गणेश शुक्ला, दिनेश मिश्र, जगत नारायण तिवारी,महेश तिवारी , संजय मिश्रा, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, शंकर चरण पांडे, उमेश शुक्ला,कैलाश पाठक, राधा कृष्ण पांडे, नर्मदा प्रसाद मिश्र, सुनील मिश्र, रामविलास मिश्र, मनीष पांडे, रवि शंकर मिश्र, निशु पांडे, हरे कृष्ण पांडे, राजेंद्र दुबे, रामबिहारी मिश्रा, रविंद शुक्ला, सुधांशु तिवारी, एम के शुक्ला, दीपक मिश्रा सहित समस्त सदस्य गण उपस्थित थे।