छत्तीसगढ़ में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला बलरामपुर-रामानुजगंज का है। जहां एक महिला को पति, ससुराल वालों ने कैद करके रखा।
बलरामपुर-रामानुजगंज वाड्रफनगर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जहां एक महिला को उसके पति, सास और ससुर ने एक हफ्ते तक बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली है।

आरोप है कि महिला को गर्म सलाखों से जलाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका चेहरा गर्म पानी में डुबोकर मारने की कोशिश की गई। पीड़िता की मानें तो आरोपी पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और वह उससे शादी करना चाहता था। इसलिए उसे मारने की कोशिश की गई।


पीड़ित महिला किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। और सास और ससुर फरार बताये जा रहे हैं।



आरोपी आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकेडमी नाम के कोचिंग संस्थान संचालित करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह सनसनीखेज मामला समाज को झकझोर कर रख देता है और एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ससुराल पक्ष की भी भूमिका संदिग्ध
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस बर्बरता में उसके सास-ससुर की भी भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी हैं, जिसके कारण दोनों के बीच पहले से ही तनाव था।
थाने पहुंचकर खुद को बचाई जान
किसी तरह जान बचाकर पीड़िता थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। त्रिकुंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और महिला की मेडिकल जांच करवाई। पीड़िता फिलहाल सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है।











































