भाजपा वैशाली नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा: तसविन्दर सिंह (तस्सु) को मिली उपाध्यक्ष के पद की अहम जिम्मेदारी, देखिए पूरी सूची

भारतीय जनता पार्टी वैशालीनगर मंडल, जिला-भिलाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के वैशालीनगर मंडल, जिला-भिलाई ने मंडल कार्यकारिणी की नई घोषणा कर दी है। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष शशि भगत द्वारा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष पुष्पोत्तम देवांगन की सहमति से की गई है।
इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी, युवा, महिला एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा जिला भिलाई के वैशाली नगर मंडल में संगठन विस्तार के तहत तसविन्दर सिंह (तस्सु) को मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तसविन्दर सिंह (तस्सु) लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान देते आ रहे हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर तसविन्दर सिंह (तस्सु) ने वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के इस विश्वास को अपनी मेहनत से पूरी तरह निभाएँगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की उपलब्धियों और योजनाओं को सही तरीके से जनता तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने तसविन्दर सिंह (तस्सु) को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने बताया कि यह नई टीम पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाएगी।

जिला अध्यक्ष पुष्पोत्तम देवांगन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए यह टीम पार्टी की नीतियों और जनहित योजनाओं को प्रभावी रूप से जनमानस तक पहुंचाएगी।