वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक कांग्रेस कमेटी-1के प्रभारी चवन राम साहू ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक,संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति,हुआ जोरदार स्वागत

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक कांग्रेस कमेटी-1के प्रभारी चवन राम साहू ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक,संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति,हुआ जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में संगठनात्मक मजबूति के लिये मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का पुर्नगठन किये जाने हेतु प्रदेश के सभी ब्लाकों में ब्लाक प्रभारी नियुक्त किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के अनुशंसा से भिलाई नगर निगम के पूर्व पार्षद व MIC सदस्य चवन राम साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमिटी क्र 1 के ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र-1 के जोन अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी चवन राम साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ब्लाक के तीनों जोन की कार्यकारिणी के गठन एवं ब्लाक के 11 वार्डों के वार्ड अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकारिणी के जल्द से जल्द गठन के दिशा निर्देश दिए गए। तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों की जानकारी दी । बैठक में सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चवन राम साहू का भव्य स्वागत किया।

ब्लाक प्रभारी चवन राम साहू ने कहा कि उदयपुर नवसंकल्प शिविर में पारित प्रस्ताव के अनुसार, इन कमेटियों में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिला वर्ग को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व देना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कमेटी में 50 वर्ष से ऊपर और 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवाओं में से एक-एक व्यक्ति को शामिल करना होगा। सभी अनुसूचित मंडल कमेटियों के गठन के लिए 31 जुलाई की तारिख तय की गई है।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा, महामंत्री द्वय मेरिक सिंह, दुर्गा प्रसाद साहू, जोन अध्यक्ष सर्वश्री प्रभाकर जनबंधू, शशिकांत साहू, रवि पाठक उपस्थित थे।