यह योजना राहत नहीं, गुमराह करने का माध्यम है,छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है.. भाजपा की चालें और वादों का सच:- केशव बंटी हरमुख

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की धोखेबाज़ी उजागर!

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा था, जिससे आम जनता को सीधी आर्थिक राहत मिलती थी।

वर्तमान भाजपा सरकार ने इस जनहितकारी योजना में संशोधन करते हुए अब सिर्फ 100 यूनिट तक ही हाफ योजना का लाभ देने का आदेश पारित किया है।

इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार में यदि कोई उपभोक्ता 400 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करता था, तब भी पहले 400 यूनिट पर छूट मिलती थी।
लेकिन भाजपा सरकार के नए आदेशानुसार, यदि उपयोग 100 यूनिट से एक भी यूनिट अधिक उपयोग करती है तो पूरे बिल पर कोई भी छूट नहीं मिलेगी।

अब भाजपा सरकार इस संशोधित योजना को छुपाकर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार करेगी.. जबकि सच्चाई यह है कि यह योजना गरीबों को नहीं, बल्कि सोलर पैनल निर्माता उद्योगपतियों और भाजपा से जुड़े ठेकेदारों को सीधा लाभ पहुँचाने का जरिया बन रही है।

मैं पूछता हूँ क्या गरीबों के पास इतनी पूंजी है कि वो पहले खुद भुगतान करे और बाद में सब्सिडी की उम्मीद करे?
या फिर यह योजना भी उन्हीं के लिए है, जिनके पास पहले से संसाधन हैं?

यह योजना राहत नहीं, गुमराह करने का माध्यम है।छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है.. भाजपा की चालें और वादों का सच!