वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु संपत्तिकर स्व-निर्धारण दरें यथावत रखने का प्रस्ताव पारित
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित भवनों एवं भूमियों के संपत्तिकर स्व-निर्धारण हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्तिकर विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव को आज राजस्व सलाहकार समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति सदस्य श्री सीजू एन्थोनी द्वारा की गई।

बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव में सुझाव दिया गया कि पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 में लागू संपत्तिकर की दरों को इस वर्ष भी यथावत रखा जाए। समिति ने इस प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए, इसे आगे की कार्रवाई हेतु महापौर परिषद् के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की अनुशंसा की है।


साथ ही बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि आगामी वर्ष में कलेक्टर गाइडलाइन अनुसार भूमियों के बाजार मूल्य में वृद्धि होती है, तो संपत्तिकर स्व-निर्धारण हेतु कर योग्य संपत्ति मूल्य की दरों में आवश्यकतानुसार वृद्धि की जा सकेगी।



बैठक में निम्नलिखित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे:
- श्रीमती गिरजा बंछोर पार्षद
- श्री राजेश चौधरी पार्षद
- श्री अभय सोनी पार्षद
- श्री सुरेश वर्मा, पार्षद
- श्री जे.पी. तिवारी, राजस्व अधिकारी
- श्री बी.एल. असाटी, सहायक अधीक्षक
- श्री बालकृष्ण नायडू,सहायक राजस्व अधिकारी, जोन-04
- श्री अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी, जोन-05
नगर पालिक निगम भिलाई नागरिकों से अपील करता है कि वे समय पर संपत्तिकर का स्व-निर्धारण कर भुगतान सुनिश्चित करें, जिससे नगर के विकास कार्यों में गति लाई जा सके।












































