केन्द्रीय जेल दुर्ग में एक दिवसीय दंत चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ।


इंडियन डेंटल एसोसिएशन ब्रांच दुर्ग के द्वारा केन्द्रीय जेल दुर्ग (छ.ग.) में एक दिवसीय दंत चिकित्सक हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 03.09.2025 को जेल में निरूद्ध बंदीयों हेतु आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. सविता कब्डवाल, डॉ. श्रेणिका नाहरा, डॉ. साइली कुरैशी, डॉ. लवप्रीत कटीयार, डॉ. मयुरी राय, डॉ. रजत जैन, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. शाहबाज खान, डॉ. शुभ जैन, जेल प्रशासन में जेल अधीक्षक, मनीष सम्भाकर, सहायक जेल अधीक्षक अशोक साव, ढाल सिंह कोसरे फार्मासिस्ट,राजेश शर्मा एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहे। इस दंत चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों के द्वारा 150 निरूद्ध बंदियों की दंत जॉच एवं उपचार की और आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान किया। साथ ही बंदियों को दंत स्वच्छता एवं रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई।



डॉक्टरों ने कहा कि व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। और चिकित्सकीय परामर्श दिया।
जेल अधीक्षक मनीष सम्भाकर ने दंत चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया।











































