भिलाई नगर निगम के कार्यों को सुचारु रूप से चलायें जाने के लिए आयुक्त अजीत कुमार पाण्डेय ने नए सिरे से विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी है।

हाल ही में आए अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे को 15 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग, संपत्ति कर विभाग, निगम सचिव, कल्याण जनदर्शन में आयुक्त प्रतिनिधि, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नोडल अधिकारी, शासकीय/अशासकीय भवनों एवं अतिक्रमण रोकने संबंधित प्रकरणों का प्रभारी अधिकारी, विधि विभाग के नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी, हॉर्टिकल्चर के नोडल अधिकारी, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, स्टोरश्री शाखा, खाद्य शाखा, नेशनल लोक अदालत, प्रथम अपील अधिकारी, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 नोडल अधिकारी, रामलाल तीर्थ यात्रा दर्शन योजना नोडल अधिकारी, राजस्व एवं संपत्ति प्रबंधन विभाग, अतलाव कल्याण जनदर्शन जन शिकायत पीजीएमएस एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज शिकायत की समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।



उधर अन्य अपर आयुक्त नरेंद्र बंजारे को जल विभाग, मुख्य अभियंता नागरिय वर्ग को आबादी विभाग, कार्यपालन अभियंता अजीत सिंह को विद्युत विभाग, अधीक्षक अभियंता एसपी गोस्वामी को निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता जीएस भगत को सभी विभागों का दायित्व सौंपा गया. इस तरह से भिलाई नगर निगम के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दे दी गई है।










































