सेफी व ओए-बीएसपी के प्रयासों से सेल अधिकारियों के 11 माह के पर्क्स एरियर्स भुगतान की प्रक्रिया हुई प्रारंभ। सेल के तत्कालीन 15000 अधिकारी हुए लाभांवित ।

सेफी व ओए-बीएसपी के प्रयासों से सेल अधिकारियों के 11 माह के पर्क्स एरियर्स भुगतान की प्रक्रिया हुई प्रारंभ। सेल के तत्कालीन 15000 अधिकारी हुए लाभांवित ।

इस एरियर्स के ब्याज की राशि के लिए पुनः संघर्ष प्रारंभ। ब्याज हेतु सेफी न्यायालय की शरण में।

श्री बंछोर के नेतृत्व में सेफी एवं ओए-बीएसपी ने 11 महीने के पर्क्स के एरियर्स हेतु हाईकोर्ट कोलकाता में लंबा संघर्ष किया।

इस संघर्ष के परिणामस्वरूप माननीय हाईकोर्ट कोलकाता ने सितम्बर 2023 में अधिकारियों के पक्ष में आदेश पारित किया।

ज्ञात हो कि सेफी के द्वारा कोरोना काल के पश्चात अधिकारियों के 11 महीने के पर्क्स के एरियर्स का केस जो कि हाईकोर्ट कोलकाता में वर्ष 2017 से लंबित था, पर काफी कार्य किया गया एवं सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर माननीय हाईकोर्ट कोलकाता ने सितम्बर 2023 में अधिकारियों के पक्ष में आदेश पारित किया।

तदोपरांत सेफी के द्वारा इस्पात मंत्रालय, वित्त मंत्रालय से गहन चर्चा की गयी जिसके फलस्वरूप इस्पात मंत्रालय के द्वारा सेल प्रबंधन को पर्क्स के भुगतान हेतु जुलाई 2024 में निर्देशित किया गया।

जिसे स्वीकार करते हुए सेल बोर्ड के द्वारा 8 अगस्त 2024 की सेल बोर्ड मीटिंग में लगभग 309. 48 करोड़ रूपये का आबंटन इस मद में वित्त वर्ष 2023-24 में किया गया।

वित्त वर्ष 2023-24 में हमारे निरंतर संघर्ष के चलते 8 अगस्त 2024 की सेल बोर्ड मीटिंग में लगभग 309.48 करोड रूपये का आबंटन पर्क्स एरियर्स भुगतान हेतु किया गया।

15 वर्षों बाद अधिकारियों को 11 माह के पर्क्स एरियर्स का भुगतान संभव हो सका। इसके भुगतान हेतु सेवानिवृत्त सदस्यों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

न्यायालय ने कैट के आदेश को लागू करने का निर्देश दिया था जिसके तहत कैट के आदेश में ब्याज के भुगतान के संदर्भ में कोई जिक्र नहीं था। विदित हो कि सेफी ने न्यायालय के केस के दौरान भी ब्याज की मांग रखी थी। परंतु इस संदर्भ में आए आदेश में ब्याज का कोई भी जिक्र नहीं किया गया था।

11 माह के पर्क्स एरियर्स पर ब्याज दिलाने हेतु श्री बंछोर जी के नेतृत्व में सेफी पुनः न्यायालय की शरण में।