सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई में “वित्त में करियर: किताबों से परे, बाजार की दुनिया में” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई में “वित्त में करियर: किताबों से परे, बाजार की दुनिया में” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सेंट थॉमस कॉलेज, रुआबांधा, भिलाई के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग ने “वित्त में करियर: किताबों से परे, बाजार की दुनिया में” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र के अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री सोमेंद्र पाटिल, व्यापार विशेषज्ञ- शेयर बाजार थे, मुख्य वक्ता सेंट थॉमस कॉलेज के एल्यूमिनी भी है। सत्र की अध्यक्षता सेंट थॉमस महाविद्यालय के प्रशासक फादर डॉ. पी एस वर्गीस, प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस, डीन एकेडमिक्स डॉ. देबजानी मुखर्जी ने की।

आरंभ में कार्यक्रम समन्वयक एवं अर्थशास्त्र संकायाध्यक्ष डॉ. अपर्णा घोष ने अतिथि वक्ता एवं सत्र में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता, श्री सोमेंद्र पाटिल ने सत्र की शुरुआत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एवं निफ्टी 50 के बारे में बताया, तत्पश्चात उन्होंने यह भी बताया कि कैसे स्टॉक का सिलेक्शन करना चाहिए, रिस्क को कैसे मैनेज करना चाहिए? उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट में व्यापार करने से पहले हमें रिसर्च की आवश्यकता है की कौन सी स्टॉक कितने समय तक मार्केट में किस प्राइस से डीलिंग हो रही है किसकी कीमत कितना वेरी हो रहा है, स्टेबिलिटी क्या है, एवं पोर्टफोलियो चेक करना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने पूंजी बाजार में विभिन्न प्रकार के डेरिवेटिव और स्टॉक के बारे में चर्चा की। बाद में उन्होंने तकनीकी विश्लेषण और मूल्य निवेश के बारे में विस्तार से बात की और कहा कि कभी भी ऐसे व्यवसाय में निवेश न करें जिसे आप नहीं समझते हों। अंत में उन्होंने शेयर बाजार में रुझान, विश्लेषण, चार्ट पैटर्न और प्रतिरोध स्तर पर विस्तृत चर्चा के साथ सत्र का समापन किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुश्री धृति वैष्णव एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर की छात्रा, मुख्य वक्ता का परिचय सुश्री निर्जला भगत एवं धन्यवाद ज्ञापन एम सौम्या एम.ए. अर्थशास्त्र की विद्यार्थी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थीयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।