आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में भारती आयुर्वेद कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित

आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में भारती आयुर्वेद कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग, भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल , दुर्ग ( छ ग ) में 10 वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 14 सितम्बर से 23 सितम्बर 2025 तक विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की कड़ी में 14 सितम्बर को संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. वैद्य संजय कडलीमट्टी एवं डॉ. प्रज्ञान त्रिपाठी ने नाड़ी परिरक्षण एवं काय चिकित्सा विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए। 16सितम्बर से 20 सितम्बर के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमे वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्रितीय स्थान रूचि रजवाड़े , जेनिफर तिग्गा ने प्राप्त किया , 17 सितम्बर को आयोजित फ़ूड फेस्ट के विजेता , उपविजेता गीतांजलि सिंह राठौर, शीतल सिंह रहे एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सिम्मी पटेल विजयी रहे। 19 सितम्बर को एक जागरूकता रैली एवं स्ट्रीट प्ले के माध्यम से आयुर्वेद जन जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई, जो पुलगाँव चौक से होकर पुनः कॉलेज में समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन में आयुर्वेद की महत्ता एवं स्वस्थ जीवन के लिए इसके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।इस रैली में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


22 सितम्बर को स्कूल आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया।23 सितम्बर , आयुर्वेद दिवस पर विशेष उत्सव एवं समापन समारोह मनाया गया। इस वर्ष की थीम – “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” (Ayurveda for People and Planet)रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन श्रवण से हुई। इसके पश्चात छात्रों ने आकर्षक योग नृत्य प्रस्तुत किया। प्रो. डॉ. राकेश कुमार ने “लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स : आयुर्वेदिक दृष्टिकोण” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।
प्राचार्य डॉ. मानस रंजन होता ने इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “आयुर्वेद ही पुण्यतम है, क्योंकि यह केवल व्यक्ति की नहीं बल्कि संपूर्ण पृथ्वी के कल्याण की बात करता है।” कार्यक्रम का समापन डॉ. निहारिका शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य — डॉ. योगेश, डॉ. जय किशन, डॉ. सारिका, डॉ. रमेश्वर, डॉ. निहारिका, डॉ. अनिल, डॉ. शुभा, डॉ. अभिषेक, डॉ. आशीष, डॉ. अंकुर, डॉ. सौरभ, डॉ. अंचल, डॉ. श्रीकांत एवं डॉ. नेहा की सक्रिय भागदारी एवं गरिमामय उपस्तिथि रही |