CG Chief Secretary: विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

वर्ष 1994 बैच के सीनियर आईएएस ऑफिसर विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे वर्तमान सीएस अमिताभ जैन की जगह लेंगे।
यहां देखें आदेश की कॉपी

विकासशील एशियाई डेवलपमेंट बैंक मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया था। सीएस जैन का 30 सितंबर 2025 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्हें जून में रिटायर होना था, लेकिन तीन महिने की सेवावृद्धि मिली थी। विकासशील की नियुक्ति के साथ ही मंत्रालय में भी सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल होने की संभावना बढ़ गई है।

विकासशील छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे प्रदेश के दो बड़े शहर रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर रह चुके हैं। साल 1994 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वॉइन की थी। वे छत्तीसगढ़ में वित्त, उद्योग, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय सेवायें दी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर आसीन रहे।