भारती विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में बीते सप्ताह विभन्न कार्यक्रमों का रहा। कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में विश्व पशु दिवस का आयोजन प्राणी विज्ञान विभाग तथा आई.क्यू.एस.इ. के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की थीम “पशु बचाओ , पर्यावरण बचाओ” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य जानवरों के प्रति अनुचित व्यवहार के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।



उक्त अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमे “रील मेकिंग” तथा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किये गए। । रील मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम द्रितीय तृतीया स्थान में क्रमशः सोमेश पटेल, बर्खा प्रियदर्शनी ,दिव्या ज्योति रहीं , तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता सोमेश पटेल , नेहा नेताम और अंशिका देवांगन रहे। विद्यार्थियों द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला ,पोटियाकला ,दुर्ग में मंचित नुक्कड़ नाटक ” जानवरों की अदालत ” विशेष आकर्षण का ” केंद्र रहा, जिसके माध्यम से जानवरों के प्रति होने वाले क्रूर व्यवहार और जानवरों के प्रति संवेदना रखने को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीन एकेडेमिक्स डॉ आलोक भट्ट तथा विशेष अतिथि रजिस्ट्रार डॉ वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार रहे | कार्यक्रम की रूपरेखा डीन लाइफ साइंस डॉ नीतू श्रीवास्तव द्वारा तैयार की गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक सुश्री लीलम चंद्राकर ,श्रीमती सपना पांडेय , श्रीमती प्रियंका सिन्हा , सुश्री पूर्ति पवार , सुश्री ट्विंकल की अहम् भूमिका रही।
दिनांक 09.10.2025 को भारती हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है रक्तदाताओ में संस्था के उपाध्यक्ष श्री प्रभजोत सिंह भुई , सहायक रजिस्ट्रार अशोक लिल्हारे ,डीन लाइफ साइंस डॉ नीतू श्रीवास्तव , डॉ राजा प्रभु, डॉ मनोज सियाल ,आदित्य शाह एवं अन्य प्राधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा एन.सी.सी. कैडेट्स एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवक शामिल थे। इस उपक्रम में भारती आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सको डॉ मानस रंजन होता ,डॉ अमई भोसले ,डॉ अंचल चंद्राकर एवं अन्य का विशेष सहयोग रहा।









































