RSR Rungta College में वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन

भिलाई, 14 अक्टूबर 2025:
RSR Rungta College of Engineering & Technology, भिलाई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के सहयोग से वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य शिक्षकों को वर्चुअल लैब की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक उपयोगिता तथा तकनीकी संभावनाओं से अवगत कराना था, ताकि छात्र भविष्य में उन्नत और प्रयोगात्मक शिक्षा का लाभ उठा सकें।


IIT रुड़की की नोडल ऑफिसर सुश्री परिनीता झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में वर्चुअल लैब की प्रमुख विशेषताओं — जैसे रिमोट एक्सेस सुविधा, सिमुलेशन आधारित लगभग 1000 प्रयोग (जो इंजीनियरिंग एवं विज्ञान के 9 विषयों से संबंधित हैं), और AICTE/UGC पाठ्यक्रम अनुरूप संसाधनों — पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. श्रीकांत बुर्जे (निदेशक अकादमिक) एवं डॉ. मोहम्मद शाजिद अंसारी (निदेशक प्रशासन) द्वारा किया गया। प्राचार्या डॉ. मनीष वर्मा ने इस पहल को संस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह नवाचार और प्रायोगिक शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


इस अवसर पर निदेशक डॉ. साकेत रुँगटा और चेयरमैन श्री संजय रुँगटा ने भी अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि IIT रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से प्रत्यक्ष जुड़ाव RSR Rungta College के लिए गर्व की बात है।
IIT रुड़की से प्रो. आर. एस. आनंद एवं श्री चेतन सर ने भी इस सफल आयोजन पर कॉलेज को बधाई दी और भविष्य में सहयोग जारी रखने की आश्वस्ति दी।
संस्थान ने घोषणा की कि भविष्य में IIT रुड़की के विशेषज्ञ दल द्वारा और प्रयोगशालाएँ स्थापित की जाएँगी, जिससे नवाचार आधारित तकनीकी शिक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी और RSR Rungta College राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ छुएगा।







































