भारती विश्वविद्यालय ने मनाया “एक दीप राष्ट्र के नाम” उत्सव

भारती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी.एन.तिवारी के निर्देश पर दीपावली पूर्व उत्सव का आयोजन किया गया । पहली कडी मे फार्मेसी संकाय द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को आरंभिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दीपोत्सव के उल्लास को और भी विशेष बना दिया। पूरे परिसर में आनंद, उमंग और उत्सव का वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शालिनी चन्द्राकर (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकर (रजिस्ट्रार), श्री प्रभजोत सिंह भुई (उपाध्यक्ष) उपस्थित थे ।



दुसरे दौर में शिक्षा विभाग एवं लाइफ साइंस विभाग तथा आई.क्यू.एस.सी. के संयुक्त तत्वाधान में “एक दीप राष्ट्र के नाम ” समारोह दिनांक 16.10.25 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. घनश्याम साहू तथा एकेडमिक्स प्रमुख डॉ. आलोक भट्ट द्वारा माँ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत के मानचित्र को दीपों से सजाकर यह संदेश दिया कि – “हमारा देश सदैव उज्जवल, स्वस्थ , प्रगतिशीलऔर समृद्ध रहे।” इस अनोखे दीपोत्सव में विश्वविद्यालय के सभी अध्यापकगण , गैर शैक्षणिक कर्मचारियो एवं विभिन्न विद्यार्थीगण ने बड़ी संख्या मे प्रतिभागिता दी ।
कार्यक्रम में डॉ. अजय सिंह, डॉ. नीतू श्रीवास्तव (लाइफ साइंस विभाग), डॉ. मंजू साहू (सह-प्राध्यापक, शिक्षा विभाग) एवं श्रीमती हेमलता चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. मंजू साहू एवं श्रीमती हेमलता चंद्राकर ने किया, सह-समन्वयक के रूप में श्रीमती नीलम त्रेहान एवं श्रीमती नीतू साहू की भूमिका रही।कार्यक्रम की संकल्पना डॉ. स्वाति पाण्डेय एवं डाक्टर नीतू श्रीवास्तव की थी।उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त विभाग के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओ के विजेता निम्नानुसार रहे ।
व्यंजन निर्माण प्रतियोगिता -प्रथम समूह में प्रथम स्थान: प्रेर्णा, साक्षी, पूरवा, तुलसी साहू ,द्वितीय स्थान: महीनूर, माही नेवेन्द्र, लखिल देशमुख ,तृतीय स्थान: द्रितीय समूह में प्रथम स्थान रिया रानू हेमवर्ण नंदिनी बहरा एवं सेजल चंद्राकर ,द्वितीय स्थान – आकाश एवं गौरव, महंत एवं नमन , दिया निर्माण प्रतियोगिता -प्रथम स्थान: हर्षिता ,रंगोली निर्माण प्रतियोगिता -प्रथम स्थान: याचना साहू, पूजा, चन्द्रकार ,द्वितीय स्थान: योगेश्वरी साहू, नेहा वर्मा, रूपाली वर्मा, पायल मारथे, अनुराधा वर्मा ,तृतीय स्थान: कामिनी, प्राची, दिव्या, तोरण निर्माण प्रतियोगिता के प्रथम समूह में प्रथम स्थान: असवानी धनंजय, द्वितीय स्थान : मयूरी दीप सजाओ प्रतियोगिता:प्रथम स्थान – करुणा नायर एवं मेघा देवांगन डीएलएड द्वितीय, द्वितीय स्थान तथा द्रितीय समूह में तिलोत्तमा दास एवं लवली दास ,तृतीय स्थान – राजेश्वरी डीएलएड द्वितीय वर्ष,प्रथम स्थान – तिलोत्तमा दास एवं लवली दास (बी.एड. तृतीय सेमेस्टर),द्वितीय स्थान – राजेश्वरी एवं ऋषभ देवांगन ,तृतीय स्थान – करुणा नायर |
कार्यक्रम के अंत में अतिथिगणों ,संकाय प्रमुख एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।










































