छत्तीसगढ़ पहुंचे PM मोदी, CM, डिप्टी सीएम सहित मंत्रियों ने किया स्वागत, आज राज्य स्थापना के कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा,अस्पताल से लेकर विधानसभा तक करेंगे 6 बड़े उद्घाटन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मोदी 9:40 को रायपुर पहुंचें जहां से वे सीधे 9:45 एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल गए। वहीं दौरे को लेकर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय है।

एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जनसमूह उमड़ा। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक अलग-अलग विभाग के स्टॉल बनाए गए है। जीएसटी विभाग के साथ कारोबारी पीएम का स्वागत किया। कारोबारियों ने जीएसटी रिफॉर्म के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं महिला बाल विकास और पंचायत विभाग के साथ ग्रामीण महिलाएं स्वागत किया। महतारी वंदन और लखपति दीदी की झलक स्टाल में देखने को मिल रही है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सैनिकों के शौर्य का भी प्रदर्शन हो रहा है।

पीएम मोदी ने दी बधाईपीएम मोदी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। लिखा- छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई- बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में कुल पांच कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके तहत प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सीधा सत्य साई संजीवनी अस्पताल के लिए रवाना हो गए. रायपुर एयरपोर्ट से लेकर अस्पताल तक नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया. इस अवसर पर सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया. पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. सत्य ई अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल की बात कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन बच्चों से दिल की बात करेंगे जिनके दिल का ऑपरेशन इस अस्पताल में हुआ है।

अस्पताल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री विष्णुदेव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर जिन बच्चों के ऑपरेशन हुए हैं उनके परिजन के साथ ही वह सभी बच्चे भी मौजूद हैं जिन लोगों ने इस अस्पताल से ऑपरेशन होने के बाद नया जीवन प्राप्त किया है।

पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल साइट एक्स पर संदेश देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के अपने भाई बहनों को राज्य की स्थापना दिवस की 25 वर्षगांठ की अनेक शुभकामनाएं दी. प्रवृत्ति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित्य नए मानदंड गढ़ाने में जुटा है. कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि यहां से मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यान से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

दरअसल आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को 25 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में प्रदेश रजत जयंती महोत्सव मना रहा है. छत्तीसगढ़ आने से पहले पीएम मोदी ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं.इस दौरान वे 14,260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का (Development Projects) शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे
11:40 बजे पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 12:15 से 1:15 बजे तक वे नई विधानसभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 1:30 बजे ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम पहुंचेंगे और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे.पीएम मोदी 2:30 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और 4:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 4:20 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी ने तीजन बाई का हालचाल जाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल से भी बात की और उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली।

अलग-अलग झांकियों के माध्यम से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को नवा रायपुर में अनोखे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। पीएम के स्वागत के लिए 12 जगह चौक-चौराहों पर विशेष व्यवस्था की गई है। इन चौक-चौराहों पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के नाम पर रखा गया है। इन चौराहों पर स्वागत के लिए संबंधित योजनाओं के सात से आठ हजार हितग्राही मौजूद रहेंगे। सभी के हाथ में योजना से संबंधित तख्ती और बैनर रहेंगे। साथ ही जिस समय पीएम मोदी उस चौराहे से गुजरेंगे हितग्राही पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के स्वागत के लिए योजनाओं से जुड़े हितग्राही की भीड़ स्वागत स्थल पर सुबह छह बजे से पहुंचना शुरू हो जाएगी।

पीएम मोदी एयरपोर्ट से निकलकर जब वे सत्य साईं अस्पताल के लिए निकलेंगे तो जैनम मानस भवन के सामने जीएसटी 2.0 योजना की झांकी है। सेंध तालाब के पास पीएम जनमन और वन धन विकास योजना और मंदिर हसौद क्रॉसिंग पर लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना की झांकी है। इसी रास्ते में टी जंक्शन के पास ऑपरेशन सिंदूर और नक्सल मुक्ति भारत और इसके आगे मोड़ पर किसान सम्मान और कृषक उन्नति योजना की झांकी बनी है। सबसे अंत में एचपी पेट्रोल पंच के पास प्रधानमंत्री आवास योजना की झांकी बनाई गई है।