केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश के अनुपालन में सेल रिफ्रैक्टरी , यूनिट भिलाई में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है ।

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश के अनुपालन में सेल रिफ्रैक्टरी , यूनिट भिलाई में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है ।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 30.10.2025 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 07 टीमों ने भाग लिया ।

सभी टीमों ने श्रमिकों में सतर्कता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य को सफल बनाते हुए एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई ।

रंगोली प्रतियोगिता में बतौर निर्णायिका के रूप में श्रीमती वर्तिका शुक्ल जी को आमंत्रित किया गया था ।
उन्होंने इस कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि “आम जनमानस को सतर्क और जागरूक करने का यह एक नया तरीका है, इससे लोगों को आसानी से समझाया जा सकता है” ।

संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत श्री विशाल शुक्ल के मार्गदर्शन में सतर्कता अधिकारी श्री राहुल दुबे द्वारा कार्यक्रम कि रूपरेखा तैयार की गई, जिसके अंतर्गत प्रथम बार रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता के दौरान श्री आर.सी. भोई, श्री मनोज कुमार जैन, श्री मृणाल टेंभरे, डॉ. श्रीमती प्रियंका दास, अमितेश पुरोहित एवं चंदन सिंह के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

विजयी प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है :-
1). प्रथम – गीतांजलि एवं कुमुद (कच्चा माल विभाग)
2). द्वितीय – ज्योति एवं काजल (मानव संसाधन)
3). तृतीय – लालमणि एवं योगेश (अनुरक्षण)