सीएम साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक,बिजली बिल हाफ पर बड़े फैसले ले सकती है साय सरकार…,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आज। बैठक दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

सबसे अहम एजेंडा बिजली बिल हाफ करने की घोषणा पर अंतिम निर्णय माना जा रहा है । इसके अलावा धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में अन्य विभागों से जुड़े कई प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर भी विचार किया जाएगा।

इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।