सेंट थॉमस महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का सफल आयोजन

सेंट थॉमस कॉलेज में पीस क्लब , शिक्षा विभाग और पतंजलि योगपीठ का संयुक्त उपक्रम मे शिक्षा विभाग एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में सेंट थॉमस महाविद्यालय में “योग एवं मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक संतुलन, आत्मशक्ति एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शाइनी मेंडोंस द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “योग केवल शरीर की लचीलेपन का अभ्यास नहीं, बल्कि यह मानसिक शक्ति का आधार है, जो व्यक्ति को स्थिरता, एकाग्रता और आंतरिक शांति प्रदान करता है।”


महाविद्यालय के प्रबंधक रेवरेंट फॉदर डॉ. पी . एस. वर्गीस ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पीस क्लब एवं शिक्षा विभाग को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।कार्यक्रम में पीस क्लब की संयोजिका डॉ. रीमा देवांगन , शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. शीजा थॉमस एवं प्राध्यापक गण तथा प्रशिक्षार्थी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से श्रीमती आरती शर्मा (महिला ज़ोन प्रभारी, रिसाली) और श्री एन. एस. पटेल (जिला प्रभारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे । उन्होंने प्रतिभागियों को योग के व्यावहारिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नीलम गांधी द्वारा किया गया।



पीस क्लब के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्रतिभागी छात्र–छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी सशक्त बनाता है, और ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तथा अनुशासन की भावना विकसित करती हैं।





































