मोहारा में शिवनाथ नदी में कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ममता नगर निवासी 45 वर्षीय सरिता पटेल के रुप में हुई है। जो लंबे समय से अपने मायके में रहती थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि मृतिका सरिता पटेल बुधवार रात अपने घर से निकली।

रात में ही वह मोहारा पहुंची और शिवनाथ नदी में कूद गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में अंधेरे की वजह से महिला को तलाश नहीं किया जा सका। गुरुवार सुबह गोताखोरों की टीम महिला को तलाशने में जुटी। तभी नदी के गहराई वाले हिस्से में सरिता पटेल का शव बरामद हुआ। जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, हालांकि जांच में कोई भी पहलू नज़रअंदाज़ नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।




थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी या तनाव की स्थिति में घातक कदम उठाने के बजाय परिवार, मित्रों या विशेषज्ञ परामर्शदाताओं की सहायता अवश्य लें।








































