थाना छावनी, भिलाई के अंतर्गत एक महिला शिक्षिका के अपहरण की रिपोर्ट आज दोपहर दर्ज कराई गई थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की गई।

पुलिस टीम के सतत प्रयासों से उक्त महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वर्तमान में महिला से प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े एक संदेही व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे विस्तृत पूछताछ जारी है।

घटना के संबंध में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला से भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।




थाना छावनी पुलिस अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी प्रसारित न करें। मामले की जांच प्रगति पर है, तथा जैसे ही कोई महत्वपूर्ण अपडेट उपलब्ध होगा, अवगत कराया जाएगा।

घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि होने पर आगे आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



































