भारती कृषि महाविद्यालय के छात्रो ने किया शैक्षणिक भ्रमण

भारती कृषि महाविद्यालय के छात्रो ने किया शैक्षणिक भ्रमण

दुर्ग । भारती कृषि महाविद्यालय के के स्नात्तक (कृषि) के प्रथम से लेकर चतुर्थ वर्ष के छात्र – छात्राओं को 30 नवंबर को “प्रयास सी. बी. क्रॉप शो 2025” चन्दनडीह, रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया । भ्रमण का प्रयोजन विद्यार्थियों को प्रायोगिक कृषि गतिविधियों से साक्षात्कार करवना था। सी. बी. क्रॉप शो में विद्यार्थियों ने विभिन्न फसलों के उन्नत किस्मों को उगाने की नवीनतम तकनीक, खाद – उर्वरक का समुचित प्रयोग, नए सिंचाई विधियों, पलवार लगना, कटाई – छटाई, रोगों – कीटों , खरपतवार के समुचित प्रबंधन एवं नियंत्रण विधियों ,और उत्पादन तकनीक के बारे में जाना, जिससे उन्हें कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान और वास्तविक उद्योग प्रक्रियाओं के बीच गहरा समन्वय की समझ विकसित करने का अवसर मिला। छात्रो ने संरक्षित खेती के माध्यम जैसे ग्राफ्टिंग, टिश्यू कल्चर, सूक्ष्म प्रवर्धन, पौध जनन एवं आनुवंशिक सुधार के उद्यानिकी फसलों में प्रयोग की प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन भी किया । छात्र – छात्राओं के लिए यह अनुभव अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा विषय से संबद्ध उद्योग के बारे मे व्यावहारिक ज्ञान एवं समझ को मजबूत करने वाला रहा ।शैक्षणिक भ्रमण विभिन्न विशेषज्ञ प्राध्यापकगण डॉ मुकेश कुमार प्रजापति पादप रोग विज्ञान, श्री सौरभ साहू उद्धानिकीम, डॉ अनुश्री श्यामकुँवर आनुवंशिक और पादप प्रजनन , डॉ शिल्पा लकरा कृषि प्रसार , श्रीमती सृष्टि सिंह एवं डॉ स्वाति कुंजाम शस्य विज्ञान ,तथा श्रीमती भारती यादव कृषि अर्थशास्त्र विभाग के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ ।