छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार IPS जितेंद्र शुक्ला को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी: NSG में SP पद पर तैनाती,आदेश जारी

छत्तीसगढ़ के कर्तव्यनिष्ठ, तेजतर्रार एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस अधिकारियों पर केंद्र सरकार की विशेष नजर लगातार बनी हुई है। इसी क्रम में अखिल भारतीय स्तर के सिविल सर्वेंट्स को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से केंद्रीय सेवाओं में शामिल किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ताजा आदेश जारी करते हुए जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट एवं तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी श्री जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा डेपुटेशन आदेश जारी कर दिया गया है।

आईपीएस जितेंद्र शुक्ला अपने अब तक के सेवाकाल में सुकमा, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव और कोरबा जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट के रूप में पदस्थ थे।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी NSG में उनकी तैनाती को न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है, बल्कि इसे केंद्र सरकार द्वारा उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता पर जताए गए भरोसे के रूप में भी देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कैडर के एक और अधिकारी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रदेश के पुलिस बल की कार्यसंस्कृति और क्षमता को भी रेखांकित करता है।