आज वर्ष के प्रथम पर्व मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर शिवजी अर्पण सेवा समिति द्वारा एक स्कूल परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता लोकेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। लोकेश पाण्डेय ने बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया तथा सभी को तिल के लड्डू खिलाकर मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मकरसंक्रांति जैसे पर्व हमारी संस्कृति, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं तथा बच्चों में संस्कार और परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं।

उन्होंने शिवजी अर्पण सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि समिति सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




इस अवसर पर समिति के सदस्य, स्कूल स्टाफ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।








































