भारती विश्वविद्यालय ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
दुर्ग,भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर डॉ. बी. एन. तिवारी द्वारा ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ , तत्पश्चात विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति प्रदर्शितकरते सलामी दिया गया । एनएसएस स्वयंसेवकों ने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक दायित्व का संदेश देते हुए कार्यक्रम की चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की ।
कुलपति प्रो. डॉ. बी. एन. तिवारी ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर बल देते हुए सभी से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. आलोक भट्ट, निदेशकगण डॉ. घनश्याम साहू , डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम मे सहायक प्राध्यापक युक्ति नोनहरे द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने उपस्थित जनो को भावविभोर कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।कार्यक्रम का समापन कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के उदबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच संचालन डॉ. नीतू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ए. के. दुबे, डॉ. मनोज मौर्य, डॉ. अजय सिंह, डॉ. प्रतिभा कुरुप, डिप्टी रजिस्ट्रार रजनी, डॉ. रोहित कुमार वर्मा, डॉ. भूमिका मिश्रा,डॉ.रामनारायण पटेल, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, डॉ. जे एस तिवारी, डॉ. मनोज सियाल, डॉ.अजहर एवं डॉ. सौरभ बंजारे सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।














































