आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

क्वाटर फाइनल मैचों की हुई शुरूवात

एनआईटी रायपुर की टीम ने यूपीटीयू को 8 विकेट से रौंदते हुए किया सेमीफाइनल में प्रवेश

ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता के सभी लीग मैच 25 जनवरी तक समाप्त हो गये। प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में पहुंचने वाली टीम इस प्रकार है: यूपीटीयू, एनआईटी रायपुर, आंध्रा यूनिवर्सिटी, जीईसी बिलासपुर, आईआईटी बीएचयू, आईआईएमएम, सीआईसीए, बीआईटी सींदरी।
क्वाटर फाइनल में सभी मैच 15-15 ओवर के खेले जाएंगे।

दिनांक 26.01.2026 को प्रथम क्वाटर फाइनल मैच खेला गया जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

प्रथम क्वाटर फाइनल मैच यूपीटीयू एवं एनआईटी रायपुर की टीमों के मध्य खेला गया। यूपीटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूपीटीयू की टीम अपने बल्लेबाजी की शुरूवात में ही लड़खड़ा गई और 8.5 ओवर में ही यूपीटीयू अपने सभी विकेट खोकर मात्र 29 रन ही बना सकी। एनआईटी रायपुर के सुनोव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवरों में 12 रन देकर 04 बहुमूल्य विकेट झटके।

इसके जवाब में एनआईटी रायपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार एनआईटी रायपुर की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
एनआईटी रायपुर के सुनोव मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव श्री अंकुर मिश्रा द्वारा सुनोव को प्रदान किया गया।

इन मैचों के एम्पायर – संतोष प्रसाद एवं लक्ष्मी, तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।