स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र सेक्टर-10 के फिजियोथेरेपी सेंटर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 10.00 बजे स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र सेक्टर-10, भिलाई में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बन्छोर एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से श्री एस बी जगदाले ने संयुक्त रूप से किया गया।
विदित हो कि इस फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन इसी माह श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के द्वारा किया गया। स्वामी विवेकानंद जनसेवा केन्द्र का संचालन सेवा फाउंडेशन के द्वारा सीएसआर बीएसपी एवं ओईडब्ल्यूटी (आफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट) के सहयोग से किया जा रहा है।
इस केन्द्र में सेब्रल पाल्सी मस्कुलर डिस्ट्राफी एवं ऑटिज्म से पीड़ित छः माह से 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों का निःशुल्क फिजियोथेरेपी किया जा रहा है। सेवा फाउंडेशन एवं ओईडब्ल्यूटी के इस पहल से भिलाई क्षेत्र के आसापास के पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों को अत्यंत राहत प्राप्त हो रहा है और ईलाज से वंचित जरूरतमंद परिवारों को सुविधा प्रदान करने की प्राथमिकता तय की गई है।
सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने सभी उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे इस निःशुल्क फिजियोथेरेपी केंद्र का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि सेब्रल पाल्सी मस्कुलर डिस्ट्राफी एवं ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को एक बेहतर, स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ाना है। जब हम इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखते हैं, तो हमारी सारी मेहनत सार्थक हो जाती है। देश की सच्ची सेवा तभी है जब समाज के हर वर्ग तक सुविधाएँ पहुँचें। यह केंद्र उसी भावना का प्रतीक है। हम सभी का यह दायित्व है कि इन बच्चों को प्रेम, सहयोग और समान अवसर प्रदान करें।


कार्यक्रम का संचालन ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने किया।

इस समारोह में ओईडब्ल्यूटी की ओर से सौभाग्य रंजन साहू, अखिलेश मिश्रा, संतोष सिंह, रेमी थॉमस, प्रहलाद मौर्या तथा सेवा फाउंडेशन की ओर से एस बी जगदाले, सुनील कुमार नैययर, एम बी राव, तुषार सिंह, विरेन्द्र सिंह, सतीस मित्तल, एम.ए.आर. शरीफ एवं ओए जोनल प्रतिनिधि जीपी सोनी, एच एल सोनवानी, अखिल मिश्रा रोहित हरित, विरेन्द्र सिंह, विकास सिन्हा, दिनेश मानिकपुरी, सुरेश चंद्र साहु, रोहित सांगवान, श्वेत कुमार मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, संदीप बोरकर, संजीव सोनी, सुरेश कुमार नागले, मिलिंद बंसोड़, विवेक सिंह चौहान पूर्व महासचिव ओए परविन्दर सिंह, तथा एक्स ओए अध्यक्ष एस आर दास, महासचिव जे.बी पाटिल, सीएसआर बीएसपी प्रमुख मनोज दुबे जी, पूर्व ईडी माइंस तपन सूत्रधार एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।