“मोदी सरकार का दूरदर्शी बजट: एमएसएमई, युवा और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली ऐतिहासिक मजबूती”:- अरविंदर सिंह खुराना

दुर्ग।
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आज का बजट देश के समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है। यह बजट सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास की भावना को जमीन पर उतारने वाला बजट है, जिसमें समाज के हर वर्ग—एमएसएमई, युवा, छात्र, महिलाएं और उद्योग—का विशेष ध्यान रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, दुर्ग के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज और 2,000 करोड़ रुपये का टॉप-अप आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी टाउनशिप, विशेषकर गर्ल्स हॉस्टल्स को इंडस्ट्रियल और स्टेम सेक्टर से जोड़ना, मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इससे शिक्षा के साथ-साथ स्थानीय इंडस्ट्रियल बेल्ट में रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित होंगे।

बजट में नए इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों के विस्तार और भारत को बायोफार्मा हब बनाने के लिए अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश, निपर एक्सपेंशन और 1000 से अधिक क्लिनिकल ट्रायल साइट्स का प्रावधान युवाओं के लिए हाई-क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च जॉब्स के नए द्वार खोलेगा।

श्री खुराना ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प का रोडमैप है। मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देश के वर्तमान और भविष्य—दोनों की चिंता करने वाली सरकार है।

अरविंदर सिंह खुराना
अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी
अल्पसंख्यक मोर्चा, दुर्ग