इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) दुर्ग-भिलाई ब्रांच की वर्ष 2026-27 की वार्षिक बैठक एवं नई कार्यकारिणी समिति का गठन रविवार, 1 फरवरी 2026 को होटल सेंट्रल पार्क, सुपेला में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें
अध्यक्ष – डॉ. दीप्ति राठौर
सचिव – डॉ. सायली कुरैशी
उपाध्यक्ष – डॉ. दीक्षाली इंदुरकर
सहसचिव – डॉ. सविता कब्डवाल
सहायक सचिव – डॉ. नावेद खान
कोषाध्यक्ष – डॉ. आस्था श्रीवास्तव
डेंटल एजुकेशन कन्वेनर – डॉ. स्मिता श्रीवास्तव
डेंटल हेल्थ कन्वेनर – डॉ. रजत जैन
रिप्रेजेंटेटिव (केंद्र) – डॉ. सुयोग जैन
रिप्रेजेंटेटिव (राज्य) – डॉ. श्रेणिक नाहटा
एडिटर ऑफ जनरल – डॉ. रिया जैन
सहायक सचिव – डॉ. साकेत बन्छोर
की नियुक्ति की गई।



कार्यक्रम में वर्ष 2025 की अध्यक्ष डॉ. फातिमा खान ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल की जिम्मेदारी नई समिति को सौंपी।
डॉ. शाहीन हमदानी ने वर्ष 2025 में आयोजित विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं डॉ. आस्था श्रीवास्तव ने वर्ष 2025 का आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया।
मंच संचालन डॉ. नेहा जाजू ने किया तथा डॉ. सायली कुरैशी ने 2026-27 की नई समिति के सदस्यों का परिचय दिया।


इस कार्यक्रम में हेलिओन सेंसोडाइन की ओर से सुश्री अन्नु का विशेष सहयोग रहा।
बैठक में प्रमुख रूप से लिओ रुंगटा डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कार्तिक कृष्णन, डॉ. मंजू यादव, डॉ. विपिन अरोरा, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. दीपक जैन, डॉ. समीर बर्डिया, डॉ. प्रणव जैन, डॉ. हितेश टावरी सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दंत चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. फातिमा खान ने नई कार्यकारिणी को आईडीए की शपथ दिलाई। नई समिति ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प दोहराया।











































