मैत्री विद्या निकेतन
MGM

जवाहर मार्केट में फायर मॉकड्रिल: चेम्बर की पहल पर व्यापारियों को मिला सुरक्षा प्रशिक्षण

भिलाई नगर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर भिलाई के पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में आज एक महत्वपूर्ण मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह आयोजन अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, दुर्ग द्वारा भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने के प्रति जागरूक करना और आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था।

kd school
Ad
ST collage

मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन दल ने आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। इसमें आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों, लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया तथा प्राथमिक उपचार देने के तरीकों को विस्तार से समझाया गया। टीम ने यह भी बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सही निर्णय कितना महत्वपूर्ण होता है।

Sarada

इस मौके पर अग्निशमन विभाग के जिला सेनानी नागेन्द्र सिंह, स्टेशन प्रभारी संतोष पाण्डेय एवं सह फायर प्रभारी प्रवीण बारा उपस्थित रहे। वहीं SDRF टीम के धनी राम यादव और ईश्वर खरे सहित उनकी टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन व्यापारिक क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इससे दुकानदारों और कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव संभव हो पाता है।

Ad

चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने कहा कि आगजनी की घटनाएं अचानक होती हैं, लेकिन यदि पहले से तैयारी और प्रशिक्षण हो तो बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समाज में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने वाला बताया।

स्पर्स
क्रिश्चियन कॉलेज

चेम्बर चेयरमेन दिनकर बासोतिया ने भी अग्निशमन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण देना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चेम्बर भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम के संयोजक भूषण अदलखा रहे। इस अवसर पर अखरज ओस्तवाल, मनोज जैन, नरेश छाबड़ा, अनिल पारख, पवन जी, धीरेन्द्र खेत्रपाल, सुनील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित लोगों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई तथा सभी से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई। यह मॉकड्रिल न केवल जागरूकता बढ़ाने में सफल रही, बल्कि लोगों को आपदा के समय सही कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया।