रुंगटा पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने रचा उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान
भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि कक्षा 10वीं (CBSE) बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि उच्च शैक्षणिक मानकों की एक नई मिसाल भी कायम की।
इस वर्ष विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। कशिश खान ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं पलक अग्रवाल (96.8%), आयुष चक्रवर्ती (94.6%), शुभ भूतरा (93.4%), स्वास्तिक साहू (92.2%), एस. के. आफाम (91.6%), खुशी सिंगल (91%) एवं आस्था साहू (90.2%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना स्थान बनाया।
विशेष रूप से आयुष चक्रवर्ती ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समग्र रूप से विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत प्रभावशाली रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर एसआरजीआई के अध्यक्ष श्री संजय रुंगटा ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सिंह ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रुंगटा पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस वर्ष का यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।










