खाली
भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, कलाकारों को जोड़ने और योजनाओं के प्रचार पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश संयोजक अनुपम पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और कलाकारों को संगठन से जोड़ने के लिए रणनीति तैयार की।

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के कलाकारों को एकजुट करें तथा शासन की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कलाकार समाज को जागरूक करने का सबसे प्रभावी माध्यम होते हैं और उनके माध्यम से जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

भारती
Sarada

प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को केवल नृत्य और संगीत तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। कला का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है। कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकार भी अपनी कला से समाज को नई दिशा देते हैं। किसी भी वस्तु या विचार का सृजन करने वाला व्यक्ति कलाकार है और वह प्रकोष्ठ का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने ऐसे सभी कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने की बात कही।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

प्रदेश सहसंयोजक शरद अग्रवाल ने संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने पद की गरिमा बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

Ad

बैठक के दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश संगठन महामंत्री पवन देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय और कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज से भी मुलाकात कर आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना की जानकारी साझा की गई।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं लेखक निशु पाण्डेय द्वारा लिखित राष्ट्र समर्पित पुस्तक “शब्द संग्राम” अजय जामवाल और पवन देव साय को भेंट की गई। वहीं तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में पदाधिकारियों के बीच मिठाई बांटकर उत्साह व्यक्त किया गया।

बैठक में प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव, शरद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी निशु पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी रवि जग्गी, कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, कार्यक्रम प्रभारी तेजराम साहू, सह मीडिया प्रभारी रामानंद त्रिपाठी, सह सोशल मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सोनी, सह कार्यक्रम प्रभारी सुतापा दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती बोबी दास, श्रीमती आराधना पाण्डेय, सुब्रतो दासगुप्ता, ताराचंद मेहर, जिला संयोजक दुर्ग अबीर गोयल, रायपुर ग्रामीण संयोजक प्रेम साधवानी और सहसंयोजक संतोष थापा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।