मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित एक मारुति सुजुकी शोरूम में उस समय हंगामा मच गया, जब कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने शोरूम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पर छेड़छाड़ और अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने ही उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। 

इतना ही नहीं, गुस्साई महिला ने आरोपी CEO के साथ थप्पड़ और लात से मारपीट भी कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

kd school
Ad
ST collage

जानकारी के मुताबिक, बाईपास स्थित मारुति शोरूम में कार्यरत महिला कर्मचारी ने CEO के खिलाफ स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि CEO उसे और अन्य महिला कर्मचारियों को अश्लील मैसेज भेजता था तथा गलत हरकतों से परेशान करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी CEO के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

Sarada

बताया जा रहा है कि 23 मई को पुलिस पूछताछ के लिए CEO को हिरासत में लेने शोरूम पहुंची थी। इसी दौरान पीड़ित महिला भी वहां पहुंच गई। जब पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाने लगी, तभी महिला का गुस्सा फूट पड़ा। उसने पहले आरोपी की शर्ट और चेहरे पर स्याही फेंकी, फिर पुलिस की मौजूदगी में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला कर्मचारी आरोपी को थप्पड़ और लात मार रही है, जबकि पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, शोरूम के अन्य कर्मचारी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

Ad

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत और वायरल वीडियो दोनों को जांच में शामिल किया गया है। आरोपी CEO से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्रिश्चियन कॉलेज