मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिले में गोलीकांड: कोरबा में सीएएफ जवान ने दो लोगों को मारी गोली, जानें वजह

0:00

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन से ठीक पहले हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में गोलीकांड की घटना सामने आई। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक सीएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने दो लोगों पर गोली चला दी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन से ठीक पहले हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में गोलीकांड की घटना सामने आई। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक सीएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने दो लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग डर के चलते इधर-उधर भागने लगे। इस गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, सीएम के दौरे से पहले जिले में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।