छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग,ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत,तीन घायल

रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई,जिससे ड्राइवर की जलकर मोत हो गई । पुलिस ने यातायात रोका और राहत कार्य शुरू किया।

बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद कार में तुरंत आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार में ड्राइवर के फंसे होने की आशंका है, और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मृत्यु होने की संभावना जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा कारणों से रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी, जिसके कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और राहत व बचाव कार्य जारी हैं। हादसे से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

दुर्घटना का विवरण
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक तेज गति से आ रहा था। टक्कर के बाद, दोनों वाहनों में आग लगने से स्थिति और भी गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

घायलों का उपचार
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।