वाहन ने मारी टक्कर: दुर्ग में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं। दुर्ग में मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में बुजुर्ग रतनचंद संचेती (75 साल) की मौत हो गई हैं। ये पूरा मामला सिटी कोतवाली थाने का है।


बताया जा रहा है कि मृतक स्कूटी से निकलकर वे गंजपारा से पटेल चौक की ओर जा रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ। मृतक चाय पत्ती और अगरबत्ती का व्यापारी था। गया नगर में उनकी दुकान थी। पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस हादसे की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।