दुर्ग के नामी होटल कारोबारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी,बड़े घोटाले से जुड़ाव की आशंका

ED ने दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में दबिश दी है. वहां 3 इनोवा में सुबह 6 बजे टीम पहुंची है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है. इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है. इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन प्रारंभिक कार्रवाई में अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस ग्रुप के किस भाई के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है या तीनों भाईयों को ईडी ने अपनी रडार में लिया है. बता दें कि इसी परिवार का रायपुर में एक बड़ी होटल कोर्टयार्ड मैरियट भी है। जो लंबे समय से चर्चा में रहा है।

ईडी की यह कार्रवाई किस घोटाले से जुड़ी है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे रेलवे से जुड़े अनुबंधों और मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में ईडी की दबिश से हड़कंप –

यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में हालिया समय में ईडी की बढ़ती सक्रियता को दर्शाती है। इससे पहले भी शराब घोटाले, कोल परिवहन और अन्य मामलों में ईडी की टीमें कई बड़े चेहरों पर कार्रवाई कर चुकी हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।