कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के लिए कांग्रेसी और पुलिस का जमावड़ा होने लगा है। नेहरू नगर चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन होगा।प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती हो रही हैं। जहां स्टॉपर, बैरिकेट्स लाए जा रहे हैं। महिला पुलिस कर्मियों की भी प्रदर्शन स्थल पर ड्यूटी लगा दी गई है। प्रदर्शन स्थल पर एडिशनल एसपी और सीएसपी रैंक,TI जैसे अधिकारी भी मौजूद हैं। कांग्रेस ने केवल बड़े मालवाहकों को रोकने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज ने आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन नहीं किया है, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने वीडियो जारी कर कहा, आर्थिक नाकेबंदी से विकास में अवरोध:, रोजमर्रा के व्यापार में बुरा असर पड़ता है।



यहां किया जाएगा जाम


1 भिलाई-3 सिरसा गेट।

- जामुल बोगदा
3.नेहरू नगर चौक शहीद कौशल यादव पट्रोल पंप के पास जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में - दुर्ग मिनी माता चौक जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में।









































