पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह दुर्ग जेल में बंद हैं। उनसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की मुलाकात ।
पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह दुर्ग जेल में बंद हैं. गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग जेल में बंद बृजमोहन सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने इस मुलाकात के बाद राज्य सरकार और सूबे की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

4 जून से जेल में बंद हैं बृजमोहन सिंह


बृजमोहन सिंह बीते 4 जून से दुर्ग जेल में बंद हैं। गुरुवार 31 जुलाई को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बृजमोहन सिंह से दुर्ग जेल में मुलाकात की। इस दौरान भूपेश बघेल के साथ पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,पूर्व महापौर आर एन वर्मा,धीरज वाकलिवाल और धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। भूपेश बघेल ने बृजमोहन सिंह से मुलाकात के बाद प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला किया है।


भूपेश बघेल ने कहा कि यह कार्रवाई एकतरफा और राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल बृजमोहन का ही स्क्रीनशॉट जब्त किया है, जबकि उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. बघेल ने राज्य की पुलिस और सरकार पर पिक एंड यूज की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस तरह की कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताया। कांग्रेसियों ने भी पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

ज्ञातव्य हो कि 2008 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सुश्री सरोज पाण्डेय के विरूद्ध कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड चुके है जहां उन्हें सरोज पाण्डेय से पराजय का सामना करना पडा था। वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भिलाई से महापौर का चुनाव भी लडे थे जिसमें उन्होनेे अपनी जबर्दस्त दमदारी भी दिखाई थी।
कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह के राजनैतिक सफर की बात करे तो सन 1982-1984 में बृजमोहन सिंह कल्याण महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, 1984 में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वहीं 1987 से 1991 तक युवक कांग्रेस भिलाई नगर के अध्यक्ष रहे। उस समय श्री सिंह ने हजारों युवाओं को यूथ कांग्रेस से जोडा। उस समय वैशाली नगर का पूरा व भिलाई नगर का पूरा एवं दुर्ग ग्रामीण का आधा हिस्सा आता था जिसमें युवाओं को उन्होंने बडी संख्या में जोडकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य किय। 1982 में एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष उन्हें बनाया गया।
बृजमोहन सिंह की काबलियत व उनकी राजनैतिक योग्यता व सक्रियता को देखते हुए यूथ कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करने 1991 में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बने। इसके बाद उन्हें सन 1994 में साडा उपाध्यक्ष भी बनाया गया। उस समय भिलाई विकास प्राधिकरण यानि साडा में शिवनाथ नदी से लेकर कुम्हारी तक पांच विधानसभा का क्षेत्र इनके कार्यकाल में उस दौरान आता था। उन्होंने साडा उपाध्यक्ष रहते हुए डटकर विकासकार्यों को अंजाम दिया। उसी समय से श्री सिंह की लोकप्रियता और बढ गई। इसके पश्चात सन 2004 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानाला का इन्हें प्रथम अध्यक्ष नियुक्त गया। वहीं दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में इन्हें दो बार प्रभारी बनाया गया और सन 2008 में पहली बार अस्तित्व में आये वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से इस विधानसभा चुनाव में बृजमोहन को भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री एवं भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय के विरूद्ध चुनाव लडने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया जिसमे श्री सिंह इस चुनाव में सरोज पाण्डेय से पराजित हो गये थे।








































