

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर से रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर से रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय के साथ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उनकी पत्नी भी प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।
वहीं इस फ्लाइट से मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और उनके परिवारजन भी प्रयागराज के लिए गए हैं। सभी नेता नगरीय निकाय चुनाव बीत जाने के बाद प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए कूच किए हैं।

महाकुंभ पौराणिक कथाओं, आध्यात्मिकता, संस्कृति और राष्ट्र के आर्थिक विकास के संगम का प्रतिनिधित्व करता है। यह सनातनियों का सबसे बड़ा तीर्थ है और इसे यूनेस्को ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मान्यता दी है। प्रयागराज महाकुंभ में जाना एक परिवर्तनकारी यात्रा है। यह शरीर, मन और आत्मा को तरोताजा कर देता है तथा ईश्वर और ब्रह्मांड के साथ एक गहरा संबंध विकसित करता है। आज मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित विधायक-सांसद का दल प्रयागराज महाकुंभ रवाना हुए।
