Breaking News
महिला आरक्षण के नाम पर राजनैतिक भ्रम फैला रही भाजपा :-मोनेश बंछोर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़के भोजराज सिन्हा, बोले—महिलाओं के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं,विपक्ष पर तीखा हमला... छावनी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और बैट से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही ज़ारी,ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार, नगदी एवं मोबाइल जप्त “सिस्टम फेल या जानबूझकर चुप्पी?“चुनाव लंबित, अफीम खेती ठंडे बस्ते में: प्रशासन की निष्क्रियता पर भड़के मुकेश चंद्राकर” "19 अप्रैल को जय परशुराम के जयकारों से गूंजेगा भिलाई: “न्यू खुर्सीपार परशुराम धाम बनेगा आस्था का महाकेंद्र...,भव्य जयंती समारोह की तैयारियां तेज” Agniveer Recruitment Free Coaching: अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में फ्री कोचिंग,ऐसे करें आवेदन... लोकसभा में अटका महिला आरक्षण संशोधन बिल, दो-तिहाई बहुमत के अभाव में गिरा प्रस्ताव भिलाई में सिगरेट को लेकर बवाल: कैरम सेंटर में सिगरेट विवाद बना जानलेवा, गला दबाकर व धारदार हथियार से हमला...,आरोपी गिरफ्तार भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व वाहन जप्त भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: ईपीएफ नॉन-रिफंडेबल लोन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन,18 अप्रैल से मिलेगी सुविधा शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का नतीजा: मां सारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों की उड़ान, 97% रिजल्ट से बढ़ाया गौरव कर्ज लेने में रायपुर सबसे आगे, कई जिले पीछे: बैंकिंग आंकड़ों ने खोली विकास की असल तस्वीर, पढ़े पूरी खबर राहत की खबर: खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण...,कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल आम नागरिकों के लिए पुनः खोले गए,यातायात पूरी तरह बहाल,देखिए वीडियो केन्द्रीय मंत्री के नाम पर ब्लैकमेलिंग: कथित पत्रकार पर FIR, भिलाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: शारदा गुप्ता भिलाई के हुडको क्षेत्र में आग का तांडव, गैरेजों में लगी आग, नई कार खाक,देखें वीडियो के डी पब्लिक स्कूल का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ लहराया परचम,यशी देवांगन अव्वल, भिलाई में बैसाखी उत्सव की धूम: कालीबाड़ी सेक्टर-6 में बैसाखी पर भव्य आयोजन, समाज और जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता नारी शक्ति वंदन अधिनियम को RTI प्रकोष्ठ का समर्थन, 33% आरक्षण से बदलेगा सियासी परिदृश्य: मदन सेन रुंगटा पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रों ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई ने सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम (2025–26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया “मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम: “शारदा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन..., 100% परिणाम, रूनल चंद्राकर बनी टॉपर” “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम: “CBSE 10वीं में शकुन्तला विद्यालय का दमदार प्रदर्शन, 98.6% परिणाम” RTE भुगतान पर टकराव: RTE प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूलों का आंदोलन तेज,17 को काली पट्टी, 18 को तालाबंदी कांग्रेस में अहम नियुक्ति: रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी गर्मी का कहर: बच्चों की जान पर खतरा...,MIC मेंबर सीजू एंथोनी ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन, 20 अप्रैल से छुट्टी का दिया आश्वासन एमजीएम पब्लिक स्कूल ने रचा कीर्तिमान: 100% रिजल्ट, 14 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए Outstanding Performance in Class 10 CBSE Results भूपेश बघेल सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में बनाए गए शिक्षा के स्मारक को 1500 रू शुल्क लेकर ध्वस्त करना चाहती है भाजपा सरकार भिलाई में तेज रफ्तार का आतंक: BSP जीएम की कार डिवाइडर से टकराई,कार के परखच्चे उड़े भिलाई के जवाहर मार्केट में मॉकड्रिल: चेम्बर की पहल पर व्यापारियों को मिला सुरक्षा प्रशिक्षण कोहका क्षेत्र को स्मृति नगर चौकी से स्थानांतरित कर वैशाली नगर थाना में विलय किए जाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक में UCC कमेटी गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्रेशन में छूट समेत 9 अहम फैसले थाना सुपेला: दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही – अंतरजिला मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 वाहन बरामद सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: Pawan Khera की ट्रांजिट बेल पर ब्रेक, बढ़ी गिरफ्तारी की आशंका भीषण गर्मी पर कांग्रेस का वार: स्कूलों में छुट्टी या समय बदलने की मांग भिलाई में चोरों का तांडव: वकील समेत 4 घरों में चोरी, लाखों का माल साफ मस्तूरी गोलीकांड: फरार कांग्रेस नेता के घर आधी रात पुलिस रेड, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन वोरा ने कहा:- “प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित,अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं" डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दुर्ग में निकली विशाल रैली, दुर्ग कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई भिलाई ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचा, जहां उन्होंने महंत डॉ रामसुंदर दास जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: NDA विधानमंडल दल के नेता चुने गए, कल लेंगे बिहार के CM पद की शपथ भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: स्लैग ले जाते समय लोडर में लगी आग,जलकर खाक हुआ जेसीबी कांग्रेस ने कसी कमर: चुनावी रण की तैयारी,सुपेला कोसा नगर ब्लाक में कांग्रेस बूथ कमेटी गठन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति Raipur: नकली दवाओं का काला खेल उजागर, इंदौर से रायपुर तक फैला नेटवर्क, तीन आरोपी गिरफ्तार भिलाई में थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार अपोलो कॉलेज अंजोरा में दुर्ग पुलिस का जागरूकता सेमिनार: नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष मार्गदर्शन दुर्ग में डबल मिस्ट्री: बढ़ी बेचैनी...,शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिला, दुर्ग में एक ही दिन दो संदिग्ध मौतों से सनसनी,बढ़ाई पुलिस की चुनौती
• महिला आरक्षण के नाम पर राजनैतिक भ्रम फैला रही भाजपा :-मोनेश बंछोर • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़के भोजराज सिन्हा, बोले—महिलाओं के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं,विपक्ष पर तीखा हमला... • छावनी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और बैट से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार • दुर्ग पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही ज़ारी,ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार, नगदी एवं मोबाइल जप्त • “सिस्टम फेल या जानबूझकर चुप्पी?“चुनाव लंबित, अफीम खेती ठंडे बस्ते में: प्रशासन की निष्क्रियता पर भड़के मुकेश चंद्राकर” • "19 अप्रैल को जय परशुराम के जयकारों से गूंजेगा भिलाई: “न्यू खुर्सीपार परशुराम धाम बनेगा आस्था का महाकेंद्र...,भव्य जयंती समारोह की तैयारियां तेज” • Agniveer Recruitment Free Coaching: अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में फ्री कोचिंग,ऐसे करें आवेदन... • लोकसभा में अटका महिला आरक्षण संशोधन बिल, दो-तिहाई बहुमत के अभाव में गिरा प्रस्ताव • भिलाई में सिगरेट को लेकर बवाल: कैरम सेंटर में सिगरेट विवाद बना जानलेवा, गला दबाकर व धारदार हथियार से हमला...,आरोपी गिरफ्तार • भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व वाहन जप्त • भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: ईपीएफ नॉन-रिफंडेबल लोन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन,18 अप्रैल से मिलेगी सुविधा • शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का नतीजा: मां सारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों की उड़ान, 97% रिजल्ट से बढ़ाया गौरव • कर्ज लेने में रायपुर सबसे आगे, कई जिले पीछे: बैंकिंग आंकड़ों ने खोली विकास की असल तस्वीर, पढ़े पूरी खबर • राहत की खबर: खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण...,कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल आम नागरिकों के लिए पुनः खोले गए,यातायात पूरी तरह बहाल,देखिए वीडियो • केन्द्रीय मंत्री के नाम पर ब्लैकमेलिंग: कथित पत्रकार पर FIR, भिलाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर • नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: शारदा गुप्ता • भिलाई के हुडको क्षेत्र में आग का तांडव, गैरेजों में लगी आग, नई कार खाक,देखें वीडियो • के डी पब्लिक स्कूल का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ लहराया परचम,यशी देवांगन अव्वल, • भिलाई में बैसाखी उत्सव की धूम: कालीबाड़ी सेक्टर-6 में बैसाखी पर भव्य आयोजन, समाज और जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को RTI प्रकोष्ठ का समर्थन, 33% आरक्षण से बदलेगा सियासी परिदृश्य: मदन सेन • रुंगटा पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रों ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास • एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई ने सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम (2025–26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया • “मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम: “शारदा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन..., 100% परिणाम, रूनल चंद्राकर बनी टॉपर” • “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम: “CBSE 10वीं में शकुन्तला विद्यालय का दमदार प्रदर्शन, 98.6% परिणाम” • RTE भुगतान पर टकराव: RTE प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूलों का आंदोलन तेज,17 को काली पट्टी, 18 को तालाबंदी • कांग्रेस में अहम नियुक्ति: रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी • गर्मी का कहर: बच्चों की जान पर खतरा...,MIC मेंबर सीजू एंथोनी ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन, 20 अप्रैल से छुट्टी का दिया आश्वासन • एमजीएम पब्लिक स्कूल ने रचा कीर्तिमान: 100% रिजल्ट, 14 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए • Outstanding Performance in Class 10 CBSE Results • भूपेश बघेल सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में बनाए गए शिक्षा के स्मारक को 1500 रू शुल्क लेकर ध्वस्त करना चाहती है भाजपा सरकार • भिलाई में तेज रफ्तार का आतंक: BSP जीएम की कार डिवाइडर से टकराई,कार के परखच्चे उड़े • भिलाई के जवाहर मार्केट में मॉकड्रिल: चेम्बर की पहल पर व्यापारियों को मिला सुरक्षा प्रशिक्षण • कोहका क्षेत्र को स्मृति नगर चौकी से स्थानांतरित कर वैशाली नगर थाना में विलय किए जाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन • CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक में UCC कमेटी गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्रेशन में छूट समेत 9 अहम फैसले • थाना सुपेला: दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही – अंतरजिला मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 वाहन बरामद • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: Pawan Khera की ट्रांजिट बेल पर ब्रेक, बढ़ी गिरफ्तारी की आशंका • भीषण गर्मी पर कांग्रेस का वार: स्कूलों में छुट्टी या समय बदलने की मांग • भिलाई में चोरों का तांडव: वकील समेत 4 घरों में चोरी, लाखों का माल साफ • मस्तूरी गोलीकांड: फरार कांग्रेस नेता के घर आधी रात पुलिस रेड, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन • वोरा ने कहा:- “प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित,अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं" • डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दुर्ग में निकली विशाल रैली, दुर्ग कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत • भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई • भिलाई ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचा, जहां उन्होंने महंत डॉ रामसुंदर दास जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। • सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: NDA विधानमंडल दल के नेता चुने गए, कल लेंगे बिहार के CM पद की शपथ • भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: स्लैग ले जाते समय लोडर में लगी आग,जलकर खाक हुआ जेसीबी • कांग्रेस ने कसी कमर: चुनावी रण की तैयारी,सुपेला कोसा नगर ब्लाक में कांग्रेस बूथ कमेटी गठन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति • Raipur: नकली दवाओं का काला खेल उजागर, इंदौर से रायपुर तक फैला नेटवर्क, तीन आरोपी गिरफ्तार • भिलाई में थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार • अपोलो कॉलेज अंजोरा में दुर्ग पुलिस का जागरूकता सेमिनार: नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष मार्गदर्शन • दुर्ग में डबल मिस्ट्री: बढ़ी बेचैनी...,शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिला, दुर्ग में एक ही दिन दो संदिग्ध मौतों से सनसनी,बढ़ाई पुलिस की चुनौती
Chhattisgarh Ki Awaaz
राजनीति

लोकसभा में अटका महिला आरक्षण संशोधन बिल, दो-तिहाई बहुमत के अभाव में गिरा प्रस्ताव

April 18, 2026 1110
मैत्री विद्या निकेतन
MGM

लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में बदलाव से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका। इसके साथ ही परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल भी आगे नहीं बढ़े।

लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में बदलाव से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका। जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल गिर गया। इसके साथ ही सरकार ने अन्य दो महत्वपूर्ण विधेयकों परिसीमन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल को भी आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

kd school
Ad

यह संशोधन बिल 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में बदलाव के लिए लाया गया था, जिसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। यदि यह बिल पास हो जाता, तो इसे 2029 के आम चुनाव से लागू करने की योजना थी।

Sarada

क्यों नहीं पास हो सका बिल?
संविधान संशोधन बिल को पास करने के लिए सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई समर्थन जरूरी होता है। वोटिंग के दौरान इस बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया। यह संख्या आवश्यक बहुमत से कम रही, इसलिए बिल पारित नहीं हो सका।

MGM
खाटू श्याम
Ad

सत्तारूढ़ एनडीए के पास लोकसभा में पर्याप्त संख्या नहीं थी और उसे अन्य दलों का समर्थन या विपक्ष के कुछ सदस्यों के मतदान से दूर रहने की जरूरत थी, जो नहीं मिल सका।

Ad

बाकी दो विधेयकों का क्या हुआ?
इस बिल के साथ दो अन्य विधेयक भी जुड़े थे परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक। इनमें से एक विधेयक दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी था। लेकिन मुख्य संविधान संशोधन बिल के पास न होने के कारण सरकार ने इन दोनों विधेयकों को भी आगे नहीं बढ़ाया।

अयूब
अग्रेसन

विपक्ष का विरोध
प्रस्तावित संशोधनों में लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने की बात भी शामिल थी, ताकि परिसीमन के बाद महिला आरक्षण लागू किया जा सके। विपक्ष ने शुरुआत से ही इन संशोधनों का विरोध किया और इसे राजनीतिक संतुलन बदलने की कोशिश बताया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से समर्थन की अपील की थी और कहा था कि अगर विपक्ष विरोध करेगा तो उसका राजनीतिक फायदा भी उसे मिलेगा, लेकिन वह सभी को साथ लेकर चलने के लिए तैयार हैं।

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में गिर गया. इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने साफ तौर पर कहा है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं, बल्कि भारत की राजनीतिक संरचना को बदलने की कोशिश है. जिसे हमने रोक दिया।

सवाल 1: क्या सरकार जॉइंट सेशन से इस बिल को पास करा सकती है?  

जवाब: नहीं, बिल्कुल नहीं. संविधान के अनुच्छेद 108 के तहत संयुक्त सत्र सिर्फ साधारण विधेयकों के लिए होता है, जब दोनों सदनों में मतभेद हो. लेकिन संविधान संशोधन बिल (131वां संशोधन बिल) के लिए संयुक्त सत्र की कोई व्यवस्था नहीं है. अनुच्छेद 368 साफ कहता है कि संविधान संशोधन के लिए दोनों सदनों में अलग-अलग विशेष बहुमत जरूरी है. कोई भी संयुक्त सत्र इस बिल को पास नहीं करा सकता. अगर लोकसभा में बहुमत नहीं मिला, तो संयुक्त सत्र का रास्ता बंद है. यह सरकार के लिए सबसे बड़ा रोड़ा है।

सवाल 2: बिल पास न होने से महिला आरक्षण पर क्या असर पड़ेगा?

जवाब: हां, यही सबसे बड़ा असर है. 2023 में पास हुआ महिला आरक्षण कानून (106वां संशोधन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पहले से ही लागू हो चुका है, लेकिन उसका इम्प्लिमेंटेशन परिसीमन पर टिकी हुई है. मूल कानून कहता था कि महिला आरक्षण पहली जनगणना के बाद परिसीमन के बाद ही लागू होगा. 131वां संशोधन बिल इसी को बदलने के लिए लाया गया था, ताकि 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन हो और 2029 के लोकसभा चुनाव से ही 33% महिला आरक्षण शुरू हो जाए.

अब यह बिल पास नहीं होने से 2023 का मूल कानून वैसा का वैसा रहेगा. मतलब, महिला आरक्षण अब अगली जनगणना और उसके बाद परिसीमन पूरा होने के बाद ही लागू होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह 2034 या उसके बाद के चुनावों में लागू हो सकता है. कोई ऑटोमैटिक पांच साल की देरी नहीं, बल्कि मूल कानून की वजह से देरी बनी रहेगी।

सवाल 3: आगे सरकार के पास क्या विकल्प हैं और बिल को कैसे पास कराया जा सकता है?

जवाब: सरकार के पास कई व्यावहारिक रास्ते हैं, लेकिन सबमें समय और राजनीतिक सहमति लगेगी:

बिल फिर से पेश करना: अब सरकार अगले सत्र (मॉनसून सत्र या बजट सत्र) में बिल को दोबारा लोकसभा में पेश किया जा सकता है. फिर से पूरी प्रक्रिया यानी परिचय, चर्चा और मतदान किया जाएगा.
संशोधन करके दोबारा लाना: अगर विपक्ष की दक्षिण राज्यों का अनुपात बनाए रखने जैसी कुछ मांगें मान ली जाएं, तो बिल में बदलाव करके फिर से पेश किया जा सकता है.
राज्यसभा में भी बहुमत जुटाना: लोकसभा पास होने के बाद राज्यसभा में भी विशेष बहुमत चाहिए. अगर राज्यसभा में अटकता है, तो फिर से चर्चा या संशोधन का रास्ता खुला है.
विपक्ष से बातचीत: सरकार पहले ही कह चुकी है कि महिला आरक्षण सभी दल चाहते हैं. अगर सहमति बनी तो पास होना आसान हो जाएगा, लेकिन फिलहाल विपक्ष (खासकर दक्षिण के दल) परिसीमन को लेकर चिंतित है.
कोई छोटा संशोधन: कुछ एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि बिना परिसीमन बढ़ाए, सिर्फ महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने के लिए अलग छोटा संशोधन लाया जा सकता है, लेकिन सरकार का मौजूदा प्लान सीटें बढ़ाने का है.

सवाल 4: बिल तो पास नहीं हुआ, तो अब 2029 चुनाव में क्या होगा?

जवाब: एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 2029 के लोकसभा चुनाव अभी 543 सीटों पर ही होंगे. परिसीमन नहीं होगा, इसलिए लोकसभा सीटों की संख्या नहीं बढ़ेगी. महिला आरक्षण भी लागू नहीं होगा. दक्षिण राज्यों की चिंता तुरंत टल जाएगी, लेकिन महिला आरक्षण में देरी हो जाएगी. सरकार का कहना है कि बिल पास होने पर 2029 से ही नई सीटें और आरक्षण दोनों शुरू हो सकते हैं. अगर बिल गिरा तो दोनों चीजें 2029 चुनाव तक टल जाएंगी.

परिसीमन-महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने से बिल गिर चुका है. कोई संयुक्त सत्र का कोई रास्ता नहीं है और महिला आरक्षण 2029 की बजाय 2034 या उसके बाद लागू होगा. सरकार को बिल को दोबारा लाना पड़ेगा या विपक्ष से सहमति बनानी पड़ेगी. यह सिर्फ संख्या का बिल नहीं, बल्कि देश की संसद की संरचना, संघीय ढांचे और महिला सशक्तिकरण का बिल है।

Visit Website