वैशाली नगर निवासी केबल व्यवसायी देवेंद्र लखवानी की हार्ट अटैक से निधन,स्वजनों ने रायपुर के व्यवसायी पर लगाया प्रताड़ना आरोप,मौत का जवाबदार आखिर कौन?

वैशाली नगर निवासी केबल व्यवसायी देवेंद्र लखवानी की बुधवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई।

केबल वार और केबल माफिया की दादागिरी, धमकी के कारण गई जान

हालांकि परिवारजनों का आरोप है कि यह मौत सामान्य नहीं थी बल्कि रायपुर के एक व्यवसायी के द्वारा दी जा रही मानसिक प्रताड़ना के चलते गंभीर तनाव में थे जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी परिवारजनों ने बताया कि रायपुर निवासी एक व्यवसायी हाल ही में भिलाई आया था और उसने देवेंद्र से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी,और धमकी भी दी थी जिसके बाद वे तनाव में रहने लगे थे देवेन्द्र के भतीजे दर्शन लाल लखवानी ने बताया कि मृतक पिछले कई वर्षों से केवल का व्यवसाय कर रहे थे और उनका स्वभाव शांत और सरल था लेकिन हाल के दिनों में वे गंभीर मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे थे बुधवार की शाम उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल लेकर गए अस्पताल पहुंचने पर वहां पर उनका ECG किया गया इसके बाद में चलने की कोशिश करते हुए गिर पड़े और वही उनकी मौत हो गई ।

स्वजनों का यह भी आरोप है कि देवेन्द्र कि अचानक मौत के पीछे की वजह की गहराई से जांच की जानी चाहिए स्थानीय व्यावसायिक संगठनों और स्वजनों ने देवेंद्र लखवानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।